जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

21BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सिध्दपुर चित्रसैन चौराहे पर किया प्रदर्शन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसैन को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीण बेहद दुखी है। जिसको लेकर आज रविवार को ग्रामीणों ने गांव के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गांव के अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनैतिक पार्टियों के नेता गांव के विकास को लेकर लंबे चौड़े वायदे करते है और चुनाव में जीतने के बाद गांव की जनता की ओर मुड़कर तक नहीं देखते है। यहीं कारण गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाते है। राहुल कुमार कश्यप ने कहा कि बिल्सी-उझानी पर स्थित गांव रायपुर बुजुर्ग से रिसौली जाने वाले मार्ग लंबे समय से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता कारण नहीं बन सका है। जिसके गांव के अलावा इस मार्ग पर ठोकरें खाने को मजबूर है। इसके अलावा बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित राहुल वार्ष्णेय के ईट भट्टे के सामने से गांव को जोड़ने वाले मार्ग की स्थिति और भी दयनीय बनी हुई है। बताते है कि इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग जब से डाला है तब इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं कराई है। यह संपर्क मार्ग भी पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है। परंतु इस ओर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि कई बार इसकी अधिकारियों से शिकायत की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिद्धपुर चित्रसेन गांव के कई संपर्क मार्ग और सभी जर्जर अवस्था में है और बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिसके चलते कई बार लोग गिरकर घायल हो जाते है। एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। परंतु इस गांव की जर्जर सड़क देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि गड्ढा मुक्त अभियान कितना धरातल पर काम कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में शाहिद हुसैन, राहुल देव शाक्य, अनिल कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, फूलसिंह शाक्य, चुन्नीलाल, होरीलाल, ब्रजपाल सिंह, लोकपाल, नेत्रपाल सिंह, ओमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights