बदायूं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा महारानी लक्ष्मी बाई हमारे देश की वह अग्रणी क्रम की महिला थी जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया और अपने अबोधबालक को पीठ पर बांधकर अंग्रेजों से लोहा लिया। समाज को आवश्यकता है इन वीर सेनानियों से शिक्षा लें और देश के विकास में अपना योगदान दें तभी इन वीर सेनानियों की आत्मा को शांति मिलेगी। इस अवसर पर श्रीकृष्ण सेना के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल,अशोक प्रधान, पिंकू मौर्य, अनुपम शर्मा, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे !