कांग्रेस ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया
बदायूं।जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी को आज उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। न केवल भारतीय राजनीति, बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं। इंदिरा के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर सम्मान व ताकत का दर्जा प्राप्त किया।’’ उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर आक्रमण होते हुए एवम कृषि बिल के वापस होने पर किसानों की जीत बताते हुए इसे किसानों की जीत करार दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए पर यह बहुत पहले होना था, लोकडाउन के दौरान यह बिल आया था, इस किसान विरोधी बिल को बहुत देर लगी सरकार को समझने में ।

उस दौरान बहुत लोगों की जानें गई। जो आज किया है यह बहुत पहले होना चाहिए था। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा है कि किसानों को मुआवजा मिला है। इंश्योरेंश के माध्यम से व अन्य माध्यम से किसानों को राहत दी है। बहुत से आंकड़े देकर किसान हितैषी होने की बात कही है। लेकिन सच्चाई तो यह है कि जिला बदायूं में पिछले चार साल में जितने भी नुकसान हुए आंकलन हुआ पर मुआवजा नहीं मिला। जिला में तकरीबन अभी खाद की किल्लत है और इसके बावजूद इसके मूल्य बढ़ाए गए हैं। इसका सीधा नुकसान किसानों को हो रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चस्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को किसान हित में कदम उठाने चाहिए। इस तरफ ध्यान देना चाहिए। जब गेहूं बिजाई का समय चल रहा है और किसानों को बीज व खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन कानून वापस लेने का दम भरा है, इसका श्रेय किसानों को देते हैं और कांग्रेस पार्टी भी किसान के साथ थी। इस लिए यह किसान व कांग्रेस की जीत है।














































































