सहसवान। डीपी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर मिड टर्म परीक्षा 1 दिसंबर 2021 से प्रारंभ होगी। प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार स्नातक बीए, बीकाम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर मिड टर्म परीक्षा आगामी 1 दिसंबर से दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली 11 से 12 तथा द्वितीय पाली अपराह्न 1.00 से 2.00 बजे तक होगी। एक को प्रथम पाली में बीएससी जन्तु विज्ञान, द्वितीय पाली में बीए हिंदी, दो को प्रथम पाली में बीकाम द्वितीय पाली में इतिहास, तीन को प्रथम पाली में बीएससी वनस्पति विज्ञान, द्वितीय पाली में समाजशास्त्र, चार को प्रथम पाली में बीकाम 2 पेपर, द्वितीय पाली में राजनीति शास्त्र, छह को प्रथम पाली में बीएससी भौतिक विज्ञान, द्वितीय पाली में अंग्रेजी साहित्य, सात को प्रथम पाली में बीकाम 3 पेपर, द्वितीय पाली में गृहविज्ञान, आठ को प्रथम पाली में बीएससी रसायन विज्ञान द्वितीय पाली में भूगोल, नौ को प्रथम पाली में बीकाम 4 पेपर, बीएससी गणित, द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र के पेपर होंगे। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर मिड टर्म परीक्षा देना अनिवार्य है।