बदायूं। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पावती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में छात्राओं को मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने छात्राओं को जानकारी दी कि सभी छात्राएं अपनी सहेलियों, रिश्तेदारों व आस पड़ोस के लोगों सहित अपने सभी ग्राम वासियों को बताएं कि जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गई है या 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने वाली है तो ऐसे सभी युवा नागरिक अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर जाकर फॉर्म 6 भरकर नवीन वोटर बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो आधार कार्ड या हाई स्कूल के अंक प्रमाण पत्र को पोलिंग बूथ पर ले जाना होगा। इस अवसर पर अध्यापिका अमिता, रीना, अरुण राठौर सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।