उझानी में बुखार से छात्रा व पूर्व प्रधान के भाई की मौत,मचा कोहराम

dd8d2f08-df06-4b8b-82c0-7596fa7f5f7d
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।बीती रात नगर के एक मौहल्ले की छात्रा की बुखार के चलते हायर सेन्टर में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि एक गांव में बुखार से पीडित पूर्व प्रधान के भाई की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर के मौहल्ला भदवार गंज निवासी सौरभ वाष्णेय की 15 वर्षीय बेटी इश्का को 13 नवम्बर को बुखार आने पर परिजनों ने उसे हायर सेंटर बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका उपचार चल रहा था।मंगलवार की रात उपचार के दौरान राममूर्ति अस्पताल में इश्का की मौत हो गई।बताया जाता है इश्का बदायूं के टिथोनस स्कूल में 10 वीं की छात्रा थी।इश्का की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरमई पूर्वी में पूर्व प्रधान अहिवरन सिंह के छोटे भाई तोताराम (40) पुत्र अंगन लाल को दस-बारह दिन से बुखार आ रहा था।छोटे भाई की हालत बिगड़ती देख पूर्व प्रधान ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह तोताराम की मौत हो गई।तोताराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights