नए मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने को किया प्रेरित

DCN_4436
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2022 के आधार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 01-11-2021 से चल रहा है। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 13-11-2021 को दूसरे विशेष अभियान तिथि पर जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल आफिसर (बी0एल0ओ0) द्वारा प्रातः 10-00 बजे से सायं 4-00 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रारूप-6 में दावे एवं नाम अपमार्जन हेतु प्रारूप-7 में आपत्तियां प्राप्त किये गये।
इस सम्बन्ध में सभी उप जिलाधिकारी/तहसीलदार (ईआरओ एवं एईआरओ) द्वारा तथा अतिरिक्त एईआरओ द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत मतदेय स्थलों पर बीएलओ की उपस्थिति एवं उनके पास निर्वाचक नामावली एवं पर्याप्त संख्या में आवश्यक फार्म-6,7,8 की उपलब्धता तथा मतदाताओं द्वारा जमा किये गये फार्मों का निरीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) बदायूँ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा 116-शेखूपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 99 से 102-राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ का 3-20 बजे अपराह्न तथा 115-बदायूँ के मतदेय स्थल संख्या 231 से 236-राजकीय इन्टर कालेज पर 3-30 बजे अपराह्न निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दोनों मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल आफिसर उपस्थित नहीं पाये गये, उपस्थित व्यक्तियों द्वारा अवगत कराया गया कि सभी बीएलओ अपराह्न 3-00 बजे बूथ से जा चुके हैं। इस प्रकार अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिये गये।
  115-बदायूँ के मतदेय स्थल संख्या-243 से 248-सिंगलर गल्र्स इन्टर कालेज,  मतदेय स्थल संख्या-211 से 219-इस्लामिया इन्टर कालेज, बदायूँ का औचक निरीक्षण अपराह्न 3-40 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं संबंधित सुपरवाइजर्स मतदान केन्द्र पर उपस्थित पाये गये तथा अन्य व्यवस्थाएं भी सही पाई गई। उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत दिनांक 01-01-2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी अर्ह व्यक्तियों के फार्म-6 भरवाये जायें तथा कोई अर्ह व्यक्ति छूटने न पाये। मृतक एवं शिफ्टेड व डबल मतदाताओं का नियमानुसार नाम अपमार्जित करने हेतु फार्म-7 भरवाये जायें। इसके साथ ही 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं महिलाओं के नाम सम्मिलित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाये।
बूथ लेवल ऑफीसरो/सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि घर-घर जाकर फार्म 6 भरवाए। बूथों में पुरुष मतदाता के जेंडर रेशियों की अपेक्षा महिला मतदाता कम न रहे। जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उन लोगों एवं जो शादी होकर महिलाएं आई है, उनका मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान 30 नवंबर 2021 तक प्रत्येक दशा में फार्म 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाए, मतदाता पहचान पत्र बहुत ही आवश्यक कागज है। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाए। गांव में जाकर घर- घर फार्म भराए व सत्यापन कराएं।
इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने भी मतदान बूथ पर जाकर नए वोट बनवाए। इसके अलावा जिले में विभिन्न विद्यालय में भी जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा कई विद्यालय में चुनाव पाठशाला लगा कर भी नये वोट बनवाने, मतदाता पहचान पत्र मे किसी त्रुटि में संशोधन, 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और ऐसे व्यक्ति जो वर्तमान विधान सभा क्षेत्र से अन्य कहीं जा चुके है अथवा मृतक हो चुके हैं, उनका नाम मतदाता सूची से हटवाने हेतु जागरूक व प्रेरित किया गया ।
सभी छात्रों को अपने परिवार, दोस्तों, गली, मोहल्लें, गाँव तथा रिस्तेदारों में सभी को आज 13 नवम्बर शनिवार को लगने वाले मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प में पहुँचकर वोटर लिस्ट में अपना मतदाता विवरण जांच करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे मतदाता सूची शुद्ध हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights