बदायूं।मदर एथीना स्कूल में 14 नवबंर को आने वाले बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू का स्मरण किया। इस अवसर पर कक्षाओं में बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में व्यक्तित्व के बारे में बताया गया। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर नन्हें बच्चों ने अपनी चित्रकला का प्रदर्शन करते हुए चाचा नेहरू के छायाचित्र को रंगों से भरकर उनको भावपूर्ण श्रृद्धाजंली समर्पित की। विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के रचनात्मक बर्थ डे कार्ड बनाकर आपस में एक-दूसरे को देते हुए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बच्चों को बाल दिवस की पूर्व संध्या पर आने बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी और विद्यार्थियों को चाचा नेहरू की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कठिन परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित भी किया।