प्रियंका गांधी का नेतृत्व को जनता पसंद कर रही है: परवेज अहमद

d96880a5-c05d-44dc-a9c8-6f442b192ef1 (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

प्रियंका गांधी के मतबूत नेतत्व ने कांग्रेस को ग्रामस्तर पर पहुँचाया:- परवेज अहमद

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद में होगी संगठन की तैयारी पर जांच पड़ताल प्रियंका गांधी लेंगी ग्राम स्तर तक कि बैठक

बदायूं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के 15 नवंबर को मुरादाबाद में बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम के विषय को लेकर आज बदायूं जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की एवम शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवम जनपद प्रभारी परवेज अहमद रहे बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी,नगर कमेटी, ब्लाक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी व फ्रंटल और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में शामिल हुए।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी परवेज अहमद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद करेगी और संगठन को मजबूत करने को लेकर तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय में जानकारी देगी। उन्होंने कहा संगठन को विस्तार और मजबूत करने और आगामी मुरादाबाद में आयोजित प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी परवेज अहमद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश को योगी सरकार ने पीछे कर दिया है। प्रदेश के कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। पुलिस अभिरक्षा में हत्याएं की जा रही है। किसानों पर गोलियां और गाडी चाढाई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के व्याकुल और विचलित वर्गों की तकलीफों के निराकरण के लिए प्रियंका गांधी जी संघर्ष कर रही है। श्री परवेज ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रियंका गांधी के नेतृत्व को स्वीकार कर चुकी हैं और प्रदेश की जनता धोखेबाज और जुमले बाजों को प्रदेश से खदेड़ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।


जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता मेहंगाई और बेरोज़गारी से त्राहि त्राहि कर रही है। कांग्रेस पार्टी और हमारी नेता प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता की परेशानी और तकलीफ़ को समझते सात प्रतिज्ञा की है। बच्चियों के स्मार्टफोन और स्कुटी,दस लाख का इलाज मुफ्त, बिजली के दामों में कटौती और कानून व्यवस्था को सही करने की प्रतिज्ञा की है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि हमारी नेता ने महिलाओं को राजनीति में सशक्त बनाने के उद्देश्य से चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने का फैसला किया जिससे महिलाओं को राजनीति ताकत मिलेगी।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी,नगर कमेटी, ब्लाक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी व फ्रंटल और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights