ब्रह्मदत्त गोशाला में सैकड़ों गोवंशों की सामूहिक गौआरती से गोमय हुआ वातावरण

e1669ce2-47ba-4eb6-bb4c-2c87e6312d25
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


101 आरती की थालों को सजाकर की गई आरती और पूजन
आठवें गोमहोत्सव में बोले राज्यमंत्री महेशचन्द्र गुप्ता- निराश्रित गोवंशों का सहारा बनी हुई है ब्रह्मदत्त गोशाला

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गोसेवा के साथ जन-जन में जागृति भी फैला रही है ब्रह्मदत्त गोशाला: अशोक भारतीय

देशी गोवंश गुणों का खजाना होती हैं:भारत सिंह यादव

गोशाला के लिए हर सहयोग को तैयार हैं: पूनम यादव

बदायूं। दातागंज मार्ग स्थित श्रीमद ब्रह्मदत्त गोशाला में आठवाँ गोमहोत्सव एवं गोपूजन कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें समस्त गोप्रेमियों ने सामूहिक गौआरती एवं गौपूजन किया। एक साथ सैकड़ों गोप्रेमियों के पूजन से पूरा वातावरण गोमय हो गया। सभी लोगों ने गायों को तिलक लगाया, गुड़ खिलाया और गोमाता का आशीर्वाद लिया।


गोमहोत्सव में उपस्थित राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि वैसे तो अनेक गोशालाएं प्रदेश में गोसेवा कर रही हैं। लेकिन ब्रह्मदत्त गोशाला गोसेवा के साथ साथ आमजनमानस के साथ साथ बच्चों में भी गायों के प्रति रुचि जगाने का कार्य कर रही है। यह बहुत ही नेक कार्य है। ब्रह्मदत्त गोशाला निराश्रित गोवंशों का सहारा बनी हुई है। भजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि गोपाष्टमी पर्व पर गोपूजन का अलग ही महत्व होता है। सभी को मिलकर गोशाला आकर गोपूजन करना चाहिए।
पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव ने कहा कि देशी गोवंश गुणों का खजाना होती हैं। हमें इनके संवर्धन और संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने कहा गोमहोत्सव की शुरुआत ब्रह्मदत्त गोशाला ने की है। जिसे निरन्तरता बनाये रखना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन गोशाला द्वारा यह संकल्प पूर्ण किया जा रहा है। हम भी इस पुनीत कार्य मे गोशाला परिवार के साथ हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए. के.जादौन ने कहा कि गोसेवा आयोग से भी गोवंशों के भरण पोषण की सहायता की जा रही है।
गोमहोत्सव में युवा मंच संगठन और यूथ डांस विला की ओर से अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।

सुख, समृद्धि एवं गौरक्षार्थ यज्ञ किया….
वैदिक विद्वान आचार्य चन्द्रदत्त ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गोमहोत्सव में हवन किया। जिसमें गोप्रेमियों ने अपनी अपनी आहुति डाली। आचार्यजी के साथ उनके नाती मास्टर सारांश और मास्टर सत्यांश ने भी यज्ञ करवाया । वरिष्ठ समाजसेवी के.एल.गुप्ता, गोशाला के उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता और संजीव वैश्य, शिखा भारद्वाज, सुमन शर्मा आदि ने आहुतियां डालीं।

मास्टर सारांश और सत्यांश ने स्वस्तिवाचन सुनाकर सभी का मन मोहा…
वैदिक विद्वान आचार्य चन्द्रदत्त शर्मा के सुपौत्र मास्टर सारांश (11) और मास्टर सत्यांश (7) ने मंच से सबके सामने निर्बाध स्वस्तिवाचन का पाठ सुनाकर सभी का मन मोह लिया। दोनों छोटे बच्चों के मुख से फर्राटेदार संस्कृत में मन्त्र सुनकर उपस्थित अतिथियों ने करतल ध्वनि से अभिनन्दन किया।

राज्यमंत्री ने किया तीन पानी की कुंडियां और एक खाने की लडोरी का लोकार्पण…
राज्यमन्त्री महेश चंद्र गुप्ता ने गोशाला में नवनिर्मित तीन पानी की कुंडियों और एक खाने की लडोरी का लोकार्पण किया। गायों के लिए खाने की लडोरी का निर्माण सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार मिश्र ने, एक पानी की कुंडी का निर्माण मुकुंद प्रेमी महिला सेवा समिति ने, दूसरी पानी की कुंडी आयुष अग्रवाल युवा व्यापारी ने और तीसरी पानी की कुंडी का निर्माण युवा चार्टर्ड अकॉउंटेंट उमंग गुप्ता ने करवाया है।

महोत्सव में यह रहे मौजूद..
ब्रह्मदत्त गोशाला के प्रबंधक आचार्य चन्द्रदत्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता और संजीव वैश्य, के.एल.गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, विनोद पाल सिंह, आयुष अग्रवाल, अजय कुमार मिश्र, मुकुंद प्रेमी महिला सेवा समिति की सदस्याएं, सूरज प्रकाश वैश्य, ध्रुव देव गुप्ता, रजनी मिश्रा, दीपक रस्तोगी, दीपक गुप्ता, विश्वप्रकाश शर्मा, डॉ मधु गौतम, प्रीति गुप्ता, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, कुशाग्र सागर, उत्कर्ष, सचिन सूर्यवंशी, कौशल एडवोकेट, आदि अनेक गोप्रेमी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights