सबसे मजबूत कड़ी होता है पार्टी का कार्यकर्ता

11BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी में कैंप कार्यालय पर हुई सपा की बैठक 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित सपा नेत्री ममता शाक्य के कैंप कार्यालय पर आज गुरुवार को क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मिशन-2022 को लेकर संगठन को मजबूत करने एवं चुनाव की तैयारी के साथ मतदान के दिन उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। ममता शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ता की पार्टी की सबसे छोटी और मजबूत कड़ी होता है। जिसकी मेहनत से ही पार्टी की उन्नति करती है। उन्होने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। उन्होने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने व हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर समाज में कायम भाईचारे को खत्म करना चाहती है। जिसे सपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि सपा ने हमेशी सभी धर्म और जाति के लोगों को सम्मान दिया है। वर्तमान में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कार्यों एवं उसकी नीतियों से परेशान होकर अब बदलाव चाहती है और वह प्रदेश में अगली सरकार सपा की देखना चाहती है। इस मौके पर रामविदेश यादव, लोकेंद्र कुमार, आरिफ अंसारी, अजय कुमार, चेतन यादव, दीप सिंह, अरुण कुमार, सचिन यादव,  अजीत कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights