गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की नवनियुक्त प्राचार्या ने कार्यभार ग्रहण किया

4203adf1-ec92-42c5-9897-8177d9b65189
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नवनियुक्त प्राचार्या डॉ० वंदना शर्मा ने कार्यभार ग्रहणकर कहा अनुशासन,शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ अच्छा रिजल्ट तथा शिक्षणेत्तर गतिविधियों के साथ-साथ पठन-पाठन का बेहतर माहौल पर रहेगी हमारी प्राथमिकता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।डॉ० वंदना शर्मा प्राचार्या पद के लिये उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा चयनित हुई हैं। प्राचार्या पद पर चयन के पूर्व (ले०) डॉ० वंदना शर्मा बरेली कालेज, बरेली में एसोसिएट प्रोफेसर (राजनीतिशास्त्र ) एवं चीफ़ प्रॉक्टर थी। वह एन सी सी, पत्रकारिता, राजनीतिशास्त्र के साथ साथ वह क़ानून की भी अच्छी जानकारी रखती हैं। लेफ्टिनेंट डॉ० वंदना शर्मा आज वृहस्पतिवार को 11:00 बजे गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं पहुँची, जहाँ निवर्तमान प्राचार्या डॉ० गार्गी बुलबुल ने व प्रबंधक गौरव रस्तोगी ने उनको कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर नैक कॉर्डिनेटर व कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्तीव डॉ गार्गी बुलबुल ने बुके देकर और फूल माला पहनाकर नवनियुक्त प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा का स्वागत किया। तत्पश्चात समस्त स्टाफ़ डॉ इन्दू शर्मा, डॉ श्रद्धा यादव, डॉ शिखा पांडेय,डॉ निशि अवस्थी, डॉ उमा सिंह गौर, डॉ मुक्ता सक्सेना आदि समस्त स्टाफ़ ने बधाई दी। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने कहा कि गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं जनपद का एकमात्र महिला महाविद्यालय था । इसका गौरवशाली इतिहास है। प्राचार्या एवं कानूनविद होने के नाते मैं महाविद्यालय की गौरवशाली परम्परा को टीम भावना के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करूँगी और महाविद्यालय में छात्राओं के लिये बुनियादी सुविधाओं, अनुशासन व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ अच्छा रिजल्ट तथा शिक्षणेत्तर गतिविधियों के साथ-साथ पठन-पाठन का बेहतर माहौल बने। इस पर हमारा फोकस रहेगा। साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्राओं को शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ़ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights