डीपी यादव के बरी होने से समर्थकों में खुशी की लहर मिठाइयां बांट कर मनाया जश्न

IMG-20211110-WA0077
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


सहसवान। पूर्व सांसद एवं विधायक डीपी यादव को बुधवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विधायक महेन्द्र सिंह भाटी हत्याकांड के आरोप से बरी कर दिया। यह फैसला हाईकोर्ट ने सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को पलटते हुए दिया। डीपी यादव के बरी होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह जगह मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डीपी महाविद्यालय में संस्थापक, चेयरमेन के बरी होने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की गयी । समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों में उल्लास का माहौल बना रहा। डायरेक्टर डॉ एम के सोलंकी, प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, चीफ प्राक्टर डॉ मुकेश राघव, विनोद यादव, रितु सिंह, सना साजिद, गुलनार जमील, डॉ नीलोफर, कविता यादव, ज्ञानेंद्र कश्यप, दिव्यांश सक्सेना,  वैभव तोमर, अजय पाल, रवीन्द्र, सत्यवीर, शकुंतला आदि ने प्रसन्नता जाहिर की। स्टाफ और छात्र छात्राओं ने मिष्ठान वितरण किया।

 
          डीपी यादव ने वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में सहसवान से खुद और बिसौली से उनकी पत्नी उमलेश ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल से चुनाव लडा। बिसौली से उनकी पत्नी ने चुनाव जीता। सहसवान में डीपी यादव ने जीत की हेट्रिक लगाने जा रहे सपा के ओमकार सिंह यादव का विजय रथ रोकते हुए 107 वोटों के अंतर से करीबी शिकस्त दी। बाद में वह तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी बसपा में चले गए। 2012 में बसपा ने उनका टिकट काटा तो उन्होंने फिर रापद से चुनाव लडा लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पडा लेकिन इसके बाद भी उनका बदायूं खास कर सहसवान क्षेत्र से जुडाव बना रहा। वर्तमान में उनके भतीजे जितेन्द्र यादव की पत्नी वर्षा यादव बदायूं से भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष और विक्रांत यादव की पत्नी कृति सिंह सहसवान की ब्लाक प्रमुख हैं।

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights