बिल्सी। बीती मंगलवार की शाम बरेली से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रही सास-बहू के आभूषणों को टैंपू में किसी ने निकाल लिए। जिसके बाद उनमें हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर मोहल्ला संख्या एक खैरी रोड निवासी रिहाना बेगम पत्नी अली अहमद मंसूरी बीती मंगलवार की शाम अपनी पुत्रवधू शाबिया पत्नी सलीम अहमद और बच्चों के साथ बरेली से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बिल्सी को लौट रही। वह बदायूं से एक टैंपू में बैठ गई। साथ ही चालक ने उनके बैंग को छत पर रख दिया। शाम को थकावट होने के कारण सास-बहू रात को सो गई। आज दोपहर उन्होने बैंग को खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। बैंग में रखे सभी कीमती सोने के आभूषण गायब थे। जिसके बाद पीडितों ने इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी है।