बिल्सी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाएं जा रहे विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण के लिए आयोजित किए गए विशेष शिविर के तहत आज रविवार को नगावत तहसीलदार विनीत कुमार ने क्षेत्र के गांव सूरजपुर, सदरपुर, गुधनी, धनौली, खौंसारा स्थित मदतान बूथ समेत क्षेत्र दर्जनों मतदाता बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर बीएलओ अपना कार्य करते मिले। बीएलओ को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि कोई मतदाता छूटना नहीं चाहिए। जिसकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। साह ही किसी दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों का नाम किसी दशा में छूटना नहीं चाहिए। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई और बाहर जाकर रहने वाले मतदाताओं की सूची अपडेट कर ले। इसके अलावा बूथ पर किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न होनी चाहिए। उनके साथ आरआई राजेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।