बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच अटल चौक के निकट निवासी एवं शिक्षक अनिल सक्सेना के पुत्र कार्तिकेय सक्सेना ने राष्ट्रीय पात्रता सब प्रवेश परीक्षा 2021(नीट) उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 11655 रैंक हासिल की है। कार्तिकेय ने बताया कि उनकी बचपन से ही चिकित्सा क्षेत्र में जाने की इच्छा थी। न्यूरो सर्जन बनकर लोगों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होने अलीगढ़ जिले के थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल से 2020 में इंटर तक पढ़ाई की है। उसके बाद नीट की तैयारी करने में लग गए। उन्होने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया। उनके नीट की परीक्षा में सफल होने में माता-पिता का विशेष सहयोग रहा है। उन्होने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय मदनलाल सक्सेना नगर के एनए इंटर कालेज में लिपिक के पद लंबे समय तक सेवा कर चुके है। उन्होने परिवार को शिक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। उनके द्वारा नीट की परीक्षा पास होने पर नगर पालिका परिषद के चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय, कवि नरेंद्र गरल, आचार्य संजीव रुप, कुलदीप सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, उमेश प्रकाश सक्सेना, विमल कुमार आदि ने खुशी जाहिर की है।