उझानी के बसोमा में डेंगू,वायरल बुखार से एक और महिला की मौत,मचा कोहराम

2026e9db-6fe9-4b75-b6c1-0bfa60ef46b1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।ब्लॉक क्षेत्र के गांव में डेंगू,वायरल,बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वहीं स्वास्थ्य विभाग कैम्प लगाकर दवाएं भी बांट रहा है,लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।गांव में सैकड़ो ग्रामीण बुखार से पीडित हैं जो अपना निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।आज फिर से एक गाँव में महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।जबकि अधिकांश ग्रामीण बुखार से पीडित है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शनिवार की सुबह ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसोमा निवासी पिंकी (22) पत्नी किशोरी मौर्य की वायरल,बुखार से मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि पिंकी को छः दिन से बुखार आ रहा था।बुखार के चलते आज सुबह प्रातः चार बजे के समीप उसकी मौत हो गई।विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं गांव में सैकड़ो ग्रामीण डेंगू,वायरल,बुखार होने से बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वहीं बसोमा की आशा अमिता (30) पत्नी राजवीर व उसका बेटा प्रिंस (11) वर्षीय की बुखार से हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने माँ-बेटे को उपचार के बाद एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।बसोमा गांव के अलावा कई गांवों में तेजी से डेंगू,वायरल,बुखार अपने पैर पसारता जा रहा है।जिससे सैकड़ो लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं।वहीं उझानी कस्वे में भी डेंगू,वायरल,बुखार लोगों को अपनी गिरफ्त में जकड़ रहा है।नगर में भी काफी संख्या में लोग बुखार से पीडित हैं।नगर के ओमप्रकाश सक्सेना बुखार से पीड़ित हैं जिनका नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उझानी सीएचसी पर वह जब जांच कराने पहुंच रहे हैं तो वहां पर पैथोलोजी लैव पर उन्हें ताला लटका मिलता है।जिससे वह प्राइवेट लैव पर जाकर अपनी जांच करा रहे हैं।
ग्रामीण मौतें व बुखार होने का कारण डेंगू बता रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights