बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने मतदाताओं को अवगत कराया है कि मोबाईल एप या ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सेवाएं प्राप्त किए जाने हेतु मात्र कुछ मिनट का समय लगता है। नवीन मतदाता के रूप में पंजीकरण हेतु यदि 01 जनवरी 2022 को किसी व्यक्ति की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है तो तत्काल पंजीकरण करा लें अथवा अपना पता परिवर्तित करने के लिए यदि व्यक्ति ने जल्दी ही आवास परिवर्तित किया है अथवा मतदाता फोटो पहचान पत्र की प्रविष्टियों को ठीक करने के लिए यदि मतदाता फोटो पहचान पत्र में कोई त्रुटि है मतदाता सेवाएं प्राप्त करना अब बहुत आसान है। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों/मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 प्रारंभ की तिथि 01 से 30 नवम्बर 2021 तक है। बीएलओ से सम्पर्क कर, मतदाता सहायता केन्द्र के माध्यम से तथा वोटर हेल्पलाइन/मोबाइल एप के माध्यम से डाउनलोड एवं आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी जानकारी के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट वोटर पोर्टल डाॅट ईसीआई डाॅट जीओवी डाॅट इन तथा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट एनवीएसपी डाॅट इन पर लाॅगआॅन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।