मंदिर में सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या,मचा कोहराम

caa983aa-ad7a-4ad4-a467-8f6c0f898add
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीती रात मंदिर में सो रहे निजी मंदिर के महंत बुजुर्ग की अज्ञात हत्यारो ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर शव मंदिर के बाहर डाल दिया।दावत खाकर मंदिर से गुजर रहे युवक ने जब अपने दादा को लहूलुहान व मृत पड़े देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं महंत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार की रात 11 बजे के समीप कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अढ़ौली निवासी खेमकरण (70) पुत्र नरायण दास ने गांव में ही अपना निजी काली माता का मंदिर बनवाया था।वह 15 साल से काली माता के उपासक थे।वह मंदिर में रहकर पूजा-पाठ किया करते थे।बीती रात अज्ञात हत्यारों ने धादार हथियार से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर फरार हो गये।मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता शाम को खाना खाकर रोजाना की तरह मंदिर में सोने चले गये।रात ग्यारह बजे के समीप जब उसका भतीजा समर सिंह दावत खाकर घर लौट रहा था।तो मंदिर के बाहर खून से लथपथ व मृत अपने दादा खेमकरण को देख उसके होश उड़ गये और उसने घटना की सूचना परिजनों को दी।मौत की खबर मिलने पर परिजन मंदिर पर पहुंच गये।खेमकरन को मृत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।शोर की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।महंत खेमकरण की हत्या से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।परिजनों ने बताया हत्यारों के बार से खेमकरन की मूँछ व जीभ कट गई।परिजनों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर कोतवाल विजेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना से अपने आलाधिकारियों को अवगत कराया।घटना की जानकारी पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान,सीओ गजेंद्र श्रोत्रिय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं मृतक के बेटे राजकुमार ने पुलिस को अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे राजकुमार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।जल्द ही ह्त्या करने वाला सलाखों के पीछे होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights