सपा नेता अपह्त बच्चे के घर पहुँचे, बच्चा हाथरस से बरामद

WhatsApp Image 2021-10-11 at 10.01.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। सपा महासचिव यासीन अहमद गद्दी के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल ने अपह्त बच्चे के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया औऱ पुलिस प्रशासन से बच्चे की जल्द बरामदगी की मांग की थी। बच्चा आज हाथरस में कपड़े में लिपटा हुआ मिला है,लेकिन अभी संशय बना हुआ है,इसलिये बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मालूम रहे कुंवरगांव थाने के गाँव कललिया काजमपुर में 03 अक्टूबर की रात को नेत्रपाल के घर पत्नी के साथ छह माह का पुत्र सो रहा था। रात में उसका अपहरण कर लिया गया। जिसकी थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बच्चे का सुराग नही लगा।


सपा के जिला महासचिव यासीन अहमद गद्दी को जब जानकारी हुई तो वह सपा के शिष्ट मण्डल के साथ अपह्त बच्चे के घर पहुँचे। परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करके बच्चे की जल्द बरामदगी को कहा। सपा महासचिव के इस मामले में सक्रिय होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।


पता चला है पुलिस ने आज हाथरस से कपड़े में लिपटा बच्चा बरामद कर लिया है,बच्चे को ले जाने के बाद उसका मुंडन करा दिया गया था। इसलिये बच्चे की शिनाख्त में संशय बना हुआ है। पुलिस ने बच्चे और उसके माता पिता के डीएनए टेस्ट की बात कही है। बच्चा फिलहाल हाथरस में बाल गृह में है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights