बिल्सी। आज सोमवार को मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा सम्मेलन बरेली में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ मेडीकल कालेज के निकट उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। श्री शाक्य ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी। जिसके लिए जनता अभी से तय कर चुकी है। उन्होने कहा कि प्रदेश का नौजवान, किसान, व्यापारी एवं समाज का दबे-कुचली जनता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। प्रदेश में बेटियों के साथ दुराचार और उनका जमकर शोषण हो रहा है। इसके लिए लगातार बढ़ रही मंहगाई की समस्या से गरीबों की कमर तोड़ कर रख दी है। जिसके कारण उनको परिवार का जीवनयापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए सारे वायदे पूरी तरह से झूठे साबित हो रहे है। रोजगार के नाम पर युवाओं को पूरी तरह से छला जा रहा है। इस मौके पर तीरथ प्रसाद मौर्य, सौदान सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता, सुरजीत गुप्ता, सुरजीत, देवेंद्र यादव, बीपी यादव, सर्वेश यादव, सुभाष यादव, अनूप यादव, प्रियेन्द्र शाक्य, दीपेंद्र शाक्य, अंकित शाक्य आदि मौजूद रहे।