समान अधिकार के प्रबल पक्षधर थे स्वामी दयानंद
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में हुआ यज्ञ
बदायूं।कारियाबेन मे आयोजित कार्यक्रम को बताया अबैध , कानूनी कार्यबाही करने की दी चेताबनी बदायूं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से रविवार को यज्ञ किया गया यज्ञ में उपस्थित आर्य जनों ने यज्ञ मे आहूतिया डालकर विश्व कल्याण की कामना की तथा महर्षि दयानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। रविवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान अनेक पाल सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मौजूद आर्य जनों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर बिश्ब कल्याण की कामना की यज्ञ के बाद जिला प्रधान अनेक पाल सिंह ने कहा कि प्राचीन युग से यज्ञ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है आज वातावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाना अत्यंत आवश्यक है यज्ञ से संसार प्रदूषण मुक्त रहता है वेद मंत्रों के साथ यज्ञ मे आहुति डालने से अहंकार नष्ट होता है। जिला आर्यप्रतिनिधि सभा के मंत्री नन्हे लाल कश्यप ने कहा कि महर्षि दयानंद समान अधिकार के प्रबल पक्षधर थे महर्षि स्वामी दयानंद का जीवन इतिहास के ऐसे कालखंड में हुआ जो भारत देश के इतिहास में अपनी अलग महिमा रखता है स्बामी दयानंद के साहित्य और विचार युगो युगो से लेकर अब तक हम सबके प्रेरणा दाई बने हुए हैं।
कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के अंतरंग सदस्य सुधीर कुमार ने कहा कि इन दिनों जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के नाम से चुनाव कराकर आर्य जनों को गुमराह किया जा रहा है पिछले 5 सितंबर 2021 को भी जिलाआर्य प्रतिनिधि सभा का एक चुनाव कराया गया जिसकी मान्यता न मिल पाने के कारण उन्ही सदस्यों द्वारा आज 10 अक्तूबर को ग्राम करिया वेन में दुबारा जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के नाम से चुनाव कराया गया जो पूर्णता अवैध है वर्तमान में उच्च न्यायालय के आदेश पर डॉ धीरज सिंह ही उत्तर प्रदेश के प्रधान है उन्हीं के निर्देश पर विधिवत संचालित आर्य समाज ही कार्य करेंगी इसके अलावा अन्य किसी के निर्देश पर की जाने वाले कार्यबाही , गतिविधियां अबैध है अगर शीघ्र यह अबैध गतिबिधि समाप्त नहीं हुई तो इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र आर्य ,डॉ विकास सक्सेना, रतन लाल भारदाज ,तिलक सिंह , नरेश कुमार ,योगेन्द्र सागर , निखिल गुप्ता , पुनीत कश्यप ,अकिंत राठौर , योगेश पटेल, अरबिंद कुमार आदि मौजुूद रहे।













































































