समस्या एवं समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर खोजे मानसिक स्वास्थ्य के उपाय
बदायूं।मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रभारी,संयोजिका वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में व प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल के संरक्षण में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मानसिक अवसाद समस्या एवं समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर गार्गी बुलबुल के द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य वक्ता के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमा सिंह गौर हिंदी विभाग, लेफ्टिनेंट डॉ इंदु शर्मा संस्कृत विभागाध्यक्ष, डॉ शिखा पांडे हिंदी विभाग से, डॉक्टर सोनी मौर्य शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, डॉक्टर शिल्पी तोमर समाजशास्त्र विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य पर अपने अपने विचारों को प्रस्तुत किया एवं छात्राओं को विषम परिस्थितियों में भी मानसिक रूप से दृढ़ संकल्पित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। डॉ उमा सिंह गौर ने चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो पर विचार प्रस्तुत किया गया जिससे कि छात्राएं अपने मन की पीड़ा को दूसरों के सामने साझा कर अपने मानसिक अवसाद को दूर कर सकती हैं, डॉ इंदु शर्मा के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में बताया, डॉ शिखा पांडे ने बताया गया, छात्राओं को अपनी दिनचर्या में प्राणायाम एवं योग को शामिल करना अति आवश्यक बताया जिससे वे अपने परीक्षाकाल में मानसिक अवसाद से दूर रहें।डॉक्टर सोनी मौर्य ने मानसिक अवसाद से दूर रहने के लिए संतुलित भोजन ,नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद,कुशल आदतों का निर्माण करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया, डॉ शिल्पी तोमर के द्वारा मानसिक अवसाद के कारण एवं उनके निवारण के विषय में प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इति अधिकारी के द्वारा किया गया, उन्होंने मन मस्तिष्क को संतुलन में रखने एवं मस्तिष्क को एक्टिव करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण व्यायाम को बताया। प्राचार्य डॉ.गार्गी बुलबुल जी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को प्रेरित कर बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है जब हम स्वस्थ होंगे तभी जीवन में सफल होंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया की महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है इसके लिए महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त होकर अपने भावी जीवन के लिए तैयार होकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ना होगा।

मिशन शक्ति प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरला देवी चक्रवर्ती ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिलाओं के मानसिक अवसाद समस्या एवं समाधान के उपायों की चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर ममता वर्मा डॉ निशि अवस्थी श्रद्धा यादव डॉक्टर शुभी भसीन,डॉ मुक्त सक्सेना एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। छात्राओं में स्नेहा, उजाला, सलोनी, सौम्या, वैष्णवी, राजकुमारी, इलमा बी, रितिका राजपूत, अंजली आदि की सक्रिय सहभागिता रही।













































































