मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों हेतु विशेष साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन

mlp

????????????????????????????????????

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।मदर एथीना स्कूल जो कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रत्येक छोटी से छोटी समस्याओं का आंकलन करते हुए समय-समय पर उनके निदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है ताकि विद्यार्थी श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम शिक्षा प्राप्त कर अपने और देश के भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। इसी क्रम में वर्तमान में विगत वर्षों के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण समस्त संसार में सबकुछ अस्त-व्यस्त हो गया जिसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों की शिक्षा पर भी पड़ा जिससे उनके शैक्षिक स्तर में गिरावट भी आई। इस महामारी के दौरान विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत तो कर दिया गया किंतु उनमें से कुछ विद्यार्थियों को अगली कक्षाआंे में पाठ्यक्रम संबंधी कुछ समस्याओं का सामना शिक्षा के क्षेत्र में अंतराल के कारण करना पड़ रहा है। इसी अंतर को दूर करने हेतु मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा – 1 से कक्षा – 8 तक के सभी विद्यार्थियों हेतु एक विशेष साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय से संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत विषय संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा। जिसमें विशेषतया छोटे बच्चों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने हेतु विभिन्न विशेष पाठ्यक्रमों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसके अन्तर्गत बच्चों को सह-पाठ्यगामी क्रियाओं के साथ-साथ खेल के माध्यम से तथा ऑडियो-विजुअल कार्यक्रमों की नवीन तकनीकों का उपयोग करते हुए बच्चों को विशेष ज्ञान प्रदान करेंगें। इसके साथ ही इस बात की पूरी व्यवस्था की गई है कि जिस भी विद्यार्थी को कोविड के चलते यदि शिक्षा के स्तर में अवरोध उत्पन्न हुआ है तो उस अवरोध को दूर करने हेतु प्रत्येक विषयाध्यापक उसको उचित जानकारी प्रदान करते हुये उसकी विषय संबंधी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करते हुए उसकी आगामी शिक्षा सरल एवं सहज बनाने में सहयोग करेगा जिससे कि विद्यार्थी वर्तमान शिक्षा सुचारू रूप से करते हुए अपना भविष्य संवार सके। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा के विषयाध्यापक अपने विषय से संबंधित साप्ताहिक शिक्षण के बाद विद्यार्थी के ज्ञानबर्धन का मूल्यांकन करने के पश्चात उसके परिणाम की जानकारी भी अभिभावकों को देंगें। जिससे कि उनको भी बच्चों की शिक्षा के स्तर में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगें।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रत्येक व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बदल गया है जिससे कि विद्यार्थियों की शिक्षा पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है बार-बार महामारी के प्रकोप के चलते विद्यार्थियों की कक्षा कक्ष शिक्षा बंद होने के कारण बहुत से बच्चे संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन शिक्षा से उसका पूरा फायदा नहीं उठा सकें किंतु एक जिम्मेदार शैक्षणिक संस्था के रूप मेें प्रत्येक विद्यार्थी की श्रेष्ठतम शिक्षा का दायित्व हम पर है जोकि हम भली-भाँति निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। अतएव इस दौरान शिक्षा में आने वाली प्रत्येक बाधा को दूर करके सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के समान स्तर पर लाने का सर्वोत्तम उपाय करने हेतु हमने इस विषय साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया है। अतएव अभिभावकों से भी विशेष अनुरोध है कि वे इसमें विद्याथियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु विद्यालय में बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित कर विद्यालय का पूर्ण सहयोग करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights