बिल्सी। आज बुधवार को नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कालेज में जूनियर विभाग के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति चित्र बनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। पोस्टर के माध्यम से जल की बचत और वृक्षारोपण पर जोर दिया। बच्चों ने बहुत ही आकर्षण ढंग से पोस्टर सजाकर प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हम सब को अपनी ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए। प्रत्येक बच्चे को अपने आसपास एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा जल की बचत करने के उसे बर्बाद होने से रोके। बिना किसी कारण से पानी को सड़क पर न बहाये और न ही व्यर्थ जाने दे। देश में पानी के स्त्रोतों मे लगातार कमी आ रही है। पानी को संरक्षित रखना और इसे बचाना हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है। जिससे पर्यावरण का सन्तुलन बना रहे। इसमें दीपाली सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।