शिकायतकर्ता ने लापता भाई की संपत्ति को यथास्थिति में बनाए रखने की मांग की

IMG-20211006-WA0074
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसबान ।  एक ग्रामीण ने अपने लापता भाई की दूसरे भाई पर जमीन हड़पने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। शिकायतकर्ता ने लापता भाई की संपत्ति को यथास्थिति में बनाए रखने की मांग की। तहसील प्रशासन ने उसके पिता को मृतक बता दिया। साथ ही लापता भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र न होने का हवाला देते हुए वरासत दर्ज न होने की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी। 
           तहसील क्षेत्र के गांव जरारा निवासी सुमित ने बताया कि उसने 16 सितम्बर को आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भ संख्या  शिकायत की थी। उसने शिकायत में लिखा था कि उसका भाई संजीव छह वर्ष से लापता है। उसका दूसरा भाई  संजीव की संपत्ति को बेईमानी से हड़पने की साजिश कर रहा है। उसने संजीव की संपत्ति की यथास्थिति बनाए रखने की मांग की ताकि संजीव के वापस आने पर उसे मिल सके। पोर्टल से यह शिकायत जांच के लिए तहसील भेजी गई। सुमित का कहना है कि तहसील प्रशासन ने उसकी शिकायत का निस्तारण कर जो रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी वह चौंकाने वाली है। तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी को भेजी शिकायत निस्तारण आख्या में उसके पिता रामेश्वर को मृत दिखाया गया है। संजीव को छह वर्ष से फरार दर्शाया गया है और संजीव का मृत्यु प्रमाण पत्र न होने के कारण वरासत दर्ज न हो सकने की रिपोर्ट भेज दी। सुमित का कहना है कि उसने मंगलवार को अपने पिता रामेश्वर सिंह के साथ तहसील पहुंच कर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडित ने डीएम से जांच करा कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights