बरेली में 551 ब्राह्मण सामूहिक प्रार्थना व भोज में हुए शामिल

d6b63168-1be9-4d29-9ffc-29056efb9ceb
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कोरोना काल मे मौत की चपेट में आये लोगो की आत्मा की शांति एवम विश्व कल्याण हेतु हुआ कार्यक्रम– निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बरेली । विश्व कल्याण की भावना एवं कोरोना महामारी में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति हेतु ब्राह्मण भोज एवं शांति प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमे बरेली के मंदिरों के लगभग 551 पुजारियों ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ भोजन ग्रहण किया।
रविवार को सुरेंद्र कुमार मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आनन्द आश्रम, रामपुर गार्डन, बरेली में श्राद्ध पक्ष में कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर की प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात भगवान परशुराम की आरती एवं कोरोना महामारी में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शान्ति एवं विश्व कल्याण हेतू प्रार्थना की गई।


तत्पश्चात बरेली के मंदिरों के लगभग 551 पुजारियों ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ भोजन ग्रहण किया।
सुरेंद्र मिश्रा ने सभी ब्राह्मण पुजारियों का तिलक कर चरण वंदना करते हुए अभिवादन किया।
भोजन के पश्चात देश व समाज, हम सभी को धर्म से जोड़ने एवं आध्यात्मिक ज्ञान देने वाले हमारे मन्दिरों के पूज्य पुजारियों को दक्षिणा एवं सम्मान समारोह किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में सुशील पाठक ने श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मण भोज की महत्वता एवं वेदपाठी ब्राह्मणों को सम्मान देने की परम्परा पर प्रकाश डालते हुए सुरेन्द्र मिश्रा एवं उनकी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी तथा इस प्रकार के जनकल्याण के कार्यक्रम समय-समय पर कराते रहने के लिए विशेष धन्यवाद अर्पित किया।
सुरेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अमृत दास खाकी, लवलेश पाठक, गोबिंद मिश्रा, विवेक मिश्रा, हरीश, जय शर्मा, ललित, सुकन्या, गारगी, कमलेश शर्मा आदि का योगदान रहा।

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights