विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान हुआ कार्यक्रम बिल्सी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के तत्वावधान में आज शनिवार नगर के नन्नूमल जैन इंटर कालेज में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार सिंह ने करते हुए जनसमूह को विधिक सेवाओं और शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि आज जनता जागरुकता के अभाव मेें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है। इसलिए जनता को जागरुक होने की जरुरत है। साथ ही यहां बच्चों ने एक जागरुकता रैली भी निकाली। जिससे तहसीलदार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अन्सारी, अजय गिरि, नीतू यादव, राकेश कुमार, राहुल शर्मा, पूजा राजपूत, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। इधर नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव यहां धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा.वसुधा श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज कुमार सिंह महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा और उनके जीवन मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन आराधना वर्मा ने किया। इस मौके पर अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, सतेंद्र आरती, शिवानी आदि मौजूद रही।