सहसवान। आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा अमृत महोत्सब मनाया जा रहा है। इसी के तहत नगरपालिका में एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें निष्प्रयोज्य वस्तुओं से इस्तेमाल करने वाली वस्तुएं बना कर उनका प्रदर्शन किया गया। पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ़ बाबर मियां ने प्रतिभागियों को प्रशत्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मोहम्मद इस्हाक़, अब्दुल फ़रीद खान, ज़ैनू शेख़, बिंटू, गुड्डू, शीराज़ मुर्तिज़ा आदि मौजूद रहे। इधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर पर गाँधी जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसमें ग्राम प्रधान, विशेष टीचर ओमप्रकाश आदि ने गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अंत में प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद ने बच्चों को गाँधी जी के आदर्शों को अपनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर दिनेश कुमार, मीनू यादव, ओमप्रकाश, ग्राम प्रधान अनेग श्री, आदि मौजूद रहीं। इसके साथ ही संविलियन विद्यालय रेलई माधोपुर तथा अन्य विद्यालयों पर भी गाँधी जयंती मनायी गयी।