मदर एथीना स्कूल में भव्य गाँधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन

DSC_0023
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आज 2 अक्टूबर के अवसर पर भव्य गाँधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या पवित्रा यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ-साथ गाँधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर मार्ल्यापण कर उनको श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गये तत्पश्चात् विद्यालय के हेड ब्यॉय देव राठी तथा यलो हाउस की कैप्टन शिज़ा हसन द्वारा अंग्रेजी व हिंदी में उद्बोधन प्रस्तुत किया गया जिसमें कि उन्होंने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र एवं देश के प्रति त्याग, समर्पण एवं योगदान के विषय में बताया। तत्पश्चात् हिंदी शिक्षक विष्णुगोपाल अनुरागी द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया तथा अन्य शिक्षकगण के साथ रामधुन का सुंदर गायन प्रस्तुत किया गया। अंत में हेडगर्ल पलक सिंह द्वारा वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय की निदेशिका व प्रधानाचार्या ने गाँधी जयंती व शास्त्री जयंती की बधाई देते हुए सभी को उनके सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम व पौधारोपण के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights