बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में गाँधी एवं शास्त्री का जन्म दिन मनाया
बिल्सी । बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज हर्षोल्लास के साथ महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय एवं नगरपालिका अध्यक्ष व विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा सभी को गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिन की शुभकामनायें दी। इसके पश्चात् चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेयए डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेयए प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरीए प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना द्वारा गाँधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन तथा चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्जन किया गया।

इसके पश्चात चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने पूरा जीवन भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करवाने के लिए संघर्ष किया। वे उच्चकोटि के विद्वानए समाज सुधारकए कानून के ज्ञाता तथा सत्य व अहिंसा में विश्वास रखने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी से बिताया। देश को गुलामी की जंजीरों से बाहर निकालने में गाँधी जी का अहम् योगदान रहा है।
डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि हमें गाँधी जी एवं शास़्त्री जी के विचारों से प्रेरणा लेकर प्रगति की ओर अग्रसर रहना चाहिए। कोई भी देश तब तक महान नहीं बन सकताए जब तक वहाँ पर रहने वाले लोगों की सोच या कर्म संकीर्ण है। इन दोनों महापुरुषों के आदर्श का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील भी की।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी कहा ने कहा कि महात्मा गाँधी जी नें हमें सत्यए प्रेम एवं अंहिसा के मार्ग पर चलना सिखाया। जिसका जो दायित्व है उसे वह पूरी निष्ठाए ईमानदारी और लगन के साथ करें। गाँधी जी ही एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश की जनता को विश्वास दिलाया कि यह स्वतंत्रता की लड़ाई सबकी लड़ाई है। एक छोटा सा योगदान भी देश की आजादी के लिए अहम् हिस्सा है।
प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना ने सभी से अपील की कि हमें महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके द्वारा बताए शांति तथा अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रयत्न करना चाहिए। भारत की स्वतंत्रता की प्राप्ति में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।













































































