बदायूं।आज डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में "गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती" व "मिशन शक्ति तृतीय चरण " के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक छटा के साथ विखरी रंगो व कूची की कला। ध्वजारोहण करने के पश्चात् बिल्लू , डायरेक्टर डॉ एम के सोलंकी, प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ,चीफ प्राक्टर ,डॉ मुकेश राघव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पण किया। बिल्लू ने-" विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की बात करते हुए कहा हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।"
प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा-” जब देखा तेरे नयनों में भारत का चित्र उभर आया” डॉ मुकेश राघव ने गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन वृत्त पर एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ एम के सोलंकी ने गांधी के आदर्श पर चर्चा की।प्रवक्ता कुमारी ऋतु सिंह एवं सना के निर्देशन में छात्राओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति से युक्त सुंदर प्रस्तुतियां देकर छात्राओं ने लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया ।छात्राओं में कुमारी नेहा ठाकुर, नीलम, सुमायला, कंचन, सीमा ,विश्या,रचना साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें मुख्य विषय रहे ।
1-स्वच्छ भारत ,स्वस्थ भारत 2- महापुरुष 3- कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर छात्र छात्राओं ने अपने कूंची के रंगों से रंग कर सभी तक अपने संदेश पहुंचाएं। छात्रों में मोहम्मद अकरम शिक्षक वर्ग में भूपेन्द्र कुमार, डॉ नीलोफर, गुलनार ,, वैभव तोमर, ज्ञानेंद्र कश्यप, तृप्ति सक्सेना, विनोद यादव, नितिन माहेश्वरी,दिव्यांश , कविता की सहभागित