राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों, आदर्शों पर चलें भाजपा के कार्यकर्ता : राजीव कुमार गुप्ता

b3c288b7-897e-4bcf-8858-d201a31160ec
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ मनाई । और ग्रामवासियों को पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई एवं लोकल फॉर वोकल पर चर्चा, और खादी का उपयोग और अधिक बड़े इसके लिए चर्चा की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने गांधी ग्राउंड पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा कार्यालय पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृक्षारोपण भी किया गया ।

भारतीय जनता पार्टी के मत्स्य प्रकोष्ठ ने कछला गंगा घाट, अटेना घाट, सूरजकुंड मझिया, बेला दाढ़ी पर कार्यकर्ताओं ने जाकर साफ- सफाई का व्यापक अभियान चलाया। और गंगा घाट के आसपास रहने वाले सभी नागरिकों से मां गंगा को स्वच्छ बनाए रखने हेतु अपील की।

जिला पंचायत अध्यक्ष आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने विभिन्न कारीगरों एवं कुम्हारों को विशेष कला में प्रतिभा रखने वाले व्यक्तियों को माला पहनाकर और खादी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

भाजपा कार्यालय पर श्रमिक प्रकोष्ठ द्वारा बुनकर, शिल्पकार, कर्मकार, आदि का माला पहनाकर, खादी वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक सीएचसी/ पीएचसी पर वैक्सीनेशन को लेकर विशेष अभियान चलाया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर साफ- सफाई का विशेष अभियान चलाया।

इस मौक़े पर शिवओम पाल आशीष कश्यप सभासद गोविंद पाठक अमिता उपाध्याय हिमांशु कठेरिया संदीप चौहान अवधेश कश्यप प्रिंस कश्यप राजू सागर शिवाजी सागर किशोर कश्यप ओम प्रकाश कश्यप गोपाल कश्यप कुनाल गुप्ता ओम साहू सुनील साहू दीपांशु गुप्ता संतोष गोस्वामी राम किशोर कश्यप सतेन्द्र कश्यप नितिन कश्यप सतीश चन्द्र कश्यप सागर कश्यप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights