बदायूं। श्री रामलीला महोत्सव 10 अक्टूबर से शुरू होगा। जिला प्रशासन की अनुमति अनुसार कोरोना गाइड लाइन के तहत सभी कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से परम्परा के अनुसार होंगे। रामलीला मैदान में 10 अक्टूबर से श्री रामलीला मंचन एव महोत्सव शुरू होगा। सभी कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से परम्परा अनुसार कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए होगे। रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि अनुमित विलंब से होने के कारण राम विवाह शोभायात्रा 13 अक्तूबर को आयोजित होगी। विजय दशमी 15 अक्तूबर को होगी। रामलीला महोत्सव में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता की निधि व पालिका अध्यक्ष दीपमाला के सहयोग से बने श्रीराम द्वार का उद्घाटन भी उपरोक्त अवधि में होगा।