समाजवादी महिला सभा का जनपदस्तरीय सम्मेलन किया आयोजित

WhatsApp Image 2021-09-29 at 5.21.46 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी महिला सभा का जनपदस्तरीय सम्मेलन आज बदायूँ शहर के एक निजी बैंकट लाॅन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा व महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी मौजूद रही। कार्यक्रम का आयोजन महिला सभा की जिलाध्यक्ष सन्तोष कश्यप ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव मौजूद रहे। संचालन भानू प्रकाश भानू ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


समाजवादी महिला सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित करते हुये महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि पिछली सपा सरकारों में महिलाओं के उत्थान के लिए 102, 108,1090 जैसी आपातकालीन सुविधाएं संचालित की गई तथा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या विद्याधन जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पिछली सरकार में मुख्यमंत्री मा0 अखिलेश यादव ने यह सिद्ध कर दिया था कि महिलाओं सहित सम्पूर्ण नारी शक्ति का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है वर्तमान की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए संचालित की गयी सभी योजनाओं को बन्द कर दिया जिसके फलस्वरूप पूरे प्रदेश की महिलाओं को अपनी आप का असहाय व असुरक्षित महसूस कर रही है तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है।


समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कहा कि समाजवादी  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव की अनुमति से ही हम सभी नेता व कार्यकर्ता पिछले साढे चार सालों से जनता के बीच में जाकर उनका दुख दर्द सुन रहे है। अभी तक पूरे प्रदेश में लूट, अपहरण, बालात्कार तथा हत्या जैसे जघन्य अपराध महिलाओं के साथ निरन्तर हो रहे है। थानों में प्राथमिकी की दर्ज नही हो पा रही है। पूरे प्रदेश की महिलायें सरे शाम घर से निकलने में असुरक्षित महसूस करती है। अपराधी भाजपा नेताओं के संरक्षण में अपराध कर खुले आम घूम रहे है और प्रदेश की भाजपा सरकार की ठोकों नीति के अन्तर्गत एक षडयन्त्र के तहत सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडन किया जा रहा है।
सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चन्द्रा, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिल्सी सुषमा मौर्य, मा0 धर्मेन्द्र यादव के निजी के रूप में विपिन यादव, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर बलवीर सिंह यादव, राजपाल शर्मा, उदयवीर सिंह शाक्य, ओमवीर सिंह, रामेश्वर शाक्य, ममता शाक्य, अवनीश यादव, राकेश प्रजापति, जितेन्द्र यादव, स्वाले चैधरी, सुनीता यादव, रूपा यादव, पुष्पा शाक्य, रूचि प्रिया, मिथलेश कश्यप, कुसुम यादव, सीता कश्यप, अतुल पटेल उर्फ पिन्टू, नरोत्तम कश्यप, भगवान देवी, प्रेमवती कश्यप, ज्योति, मुन्नी देवी, कान्ति देवी, रिंकी कौर, इन्दू सक्सेना, प्रताप यादव, साजिद अली, सिम्मी, वसीम अहमद, जीतेश एन लाल, सोमेन्द्र यादव, ओमवीर यादव, जितेन्द्र मौर्य, भूपेन्द्र दिवाकर, आदि सहित सैकडो महिलायें मौजूद रही

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights