बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला डल्लू में आज मंगलवार को भाजपा नेता राजेश कुमार कश्यप के आवास पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उघैती मंडल के नवनियुक्त किसान मोर्चा के मंडलीय अध्यक्ष चौधरी कपिल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वीरेंद्र प्रजापति एवं अल्प संख्यक मोर्चा के जैनुल आवदीन का यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडलीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि आने विधानसभा चुनाव बाद भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए। इस मौके पर राकेश कुमार, शिशुपाल गुप्ता, राकेश कश्यप, अरविंद श्रीवास्तव, ठाकुर योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।