कृषकों को अवश्य दें ई-पाॅप मशीन से निकली स्लिप

DCN_4456
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में धान खरीद की ट्रेनिंग के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित की गयी। इस वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1940 एवं ग्रेड ए का 1960 रू0 प्रति कु0 है।
एडीएम ने निर्देश दिए कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत कृषक बन्धु अपना पंजीकरण करायें। पंजीकरण कराने के लिए मोबाईल नं0 आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। जनपद में ब्लाॅक स्तर पर डाकघर में आधार से मोबाइल नं0 जुडवाने हेतु केन्द्र बनाये गये हैं। जनपद में कुल 36 आधार अपडेशन के केन्द्र बनाये गये हैं। जनपद बदायूॅ में 04 क्रय एजेन्सियां सक्रिय हैं, जिनके 20 धान क्रय केन्द्र जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित किये गये हैं। 13 धान क्रय केन्द्र ओर खोले जा रहे हैं। जनपद का क्रय लक्ष्य तीन लाख 6 हजार कुन्तल है। 01 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक धान क्रय केन्द्र खुले रहेगंे। जहां कृषक अपना धान विक्रय कर सकते हैं। क्रय केन्द्र खुलने का समय प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक है। धान विक्रय करने में यदि कृषकों को कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उनकी समस्या के समाधान हेतु जिला स्तर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम खोला गया है, जिसका नं0 05832-266127 है। एडीएम द्वारा समस्त जिला प्रबन्धक एवं केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में आने वाले कृषकों से सम्पर्क कर कम से कम 20 पंजीकरण प्रतिदिन कराना सुनिश्चित करें। तथा उपजिलाधिकारी कृषकों के पंजीकरण का शत्-प्रतिशत् सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। धान खरीद ई-पाॅप मशीन से होगी तथा जिस कृषक का धान खरीदा जाये उसे ई-पाॅप मशीन द्वारा निकाली गयी स्लिप अवश्य दी जाये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights