रोजगार के अवसर खत्म करती जा रही है भाजपा

27BDN-54
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सपा ने चलाया छात्र जागरुकता-सदस्यता अभियान

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज सोमवार को नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी महाविद्यालय के गेट पर प्रदेशीय आह्वान पर समाजवादी छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया। जिसके तहत कई छात्रों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। छात्रों को संबोधित कर रहे भावी प्रत्याशी एवं सपा जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह शाक्य ने कहा प्रदेश में आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। क्योंकि भाजपा सरकार में जनता पूरी से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की गरीब जनता लगातार बढ़ रही मंहगाई की समस्या से जूझ रही है। मंहगाई के कारण गरीब जनता अपनी आवश्यकताओं को पूर्ति तक नहीं कर पा रही है। बावजूद इसके प्रदेश और केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में रोजगार के अवसर धीरे-धीरे खत्म किए जा रहे है। जिसके कारण युवाओं के सामने लगातार बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में लगातार बढ़ती हुई बेरोजगारी की समस्या से छात्रों को पढ़ाई औचित्यहीन होती जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष किशोरी लाल शाक्य ने कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश की मौजूदा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। जिससे किसान पूरी तरह से पस्त हो चुका है। सपा ने हमेशा किसानों के हितों के लिए काम किया है। प्रदेश में जब सपा सरकार थी तो किसानों के लिए सिंचाई के लिए मात्र साढ़े सात सौ रुपए का बिल अदा करना पड़ता था और मौजूद सरकार ने बिजली दरों को तीन गुना तक बढ़ा दिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही जनता को तीन सौ यूनिट तक बिजली फ्री देने की योजना अखिलेश यादव ने बना ली है। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights