बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में आज रविवार को नगर में श्रीमदभागवत महापुराण कथा सप्ताह के शुरु होने से पूर्व यहां कथा व्यास स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज को बग्गी पर बैठाकर एवं लाल वस्त्र धारण कर 151 महिलाओं ने नगर के मुख्य बाजार में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। बालाजी धाम पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। उसके बाद कलश यात्रा यहां से निकाली गई। जो नगर के मोहल्ला संख्या पांच, बिजलीघर रोड, अटल चौक, सर्राफा बाजार होती हुई बालाजी चौक पंहची। जहां पर नगर के लोगों ने भव्य स्वागत कर यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद यात्रा नगर के आर्य समाज रोड, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होती हुई जेपी जैन स्कूल में आयोजित हो रही कथा स्थल पंहुची। उसके बाद यहां कथा व्यास स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज ने प्रवचन दिया। कलश यात्रा को सफल बनाने में बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा, शांति देवी, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, यश भारद्वाज, राजीव शर्मा, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी, डा.राजाबाबू वार्ष्णेय, रविचंद्र वार्ष्णेय, सुभाष वाहेती, पिंकी काबरा, रमा गुप्ता, मंजुला शर्मा, रीनू शर्मा, राशी पाठक, ममता राठी, पुष्कीन माहेश्वरी, सरिता, ओजित शर्मा, रंजन माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, मोहित देवल, देव वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ आदि का विशेष सहयोग रहा।