दहेज की माँग पूरी न होने पर फोन पर दी तलाक,दी तहरीर

download
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति दहेज की मांग कर उसे मारता पीटता था।मांग पूरी न होने पर उसने उसे फोन पर तलाक दे दिया।महिला ने पति व ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रविवार को नगर के मौहल्ला किला खेड़ा निवासी रेशमा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी मां शकीला ने उसकी शादी चार साल पहले तौफीक उर्फ लल्ला निवासी ग्राम जमुनिया दौलतपुर थाना जलालाबाद शाहजहांपुर के साथ की थी। रेशमा का कहना है कि शादी के बाद से उसका पति तौफीक उर्फ लल्ला,सास सितारा,जेठ मुन्ना दहेज में दो लाख रुपये और बुलट मोटर साइकिल की मांग करने लगे।मांग पूरी न होने पर वह उसे मारने पीटने लगे।रेशमा ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद तीनों ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की।रेशमा ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह तंत्र विद्या कर लोगों को ठगता फिरता है और उसके एक महिला से अवैध संबंध भी है।रेशमा का कहना है कि उसके पति ने उसकी मां का एक प्लाट 90 हजार रुपये में गिरवी रख कर ठग लिया। रेशमा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि चार माह पहले उसके पति ने अपनी मां और भाई के साथ मिल कर उसे घर से निकाल दिया था।जब से वह अपने मायके में रह रही है।रेशमा ने बताया कि जब उसकी मां दहेज की मांग पूरी नहीं कर पायी तो उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया।जिसकी उसके पास रिकार्डिग भी है।रेशमा ने बताया तीन तलाक देने के बाद उसका पति शनिवार को अपने तीन साथियों के साथ उसके घर आया और दहेज की मांग की जब मना किया तो उसे मारने लगा।बमुश्किल उसकी मां और भाई ने उसे बचाया।इस बारे में जानकारी करने पर पुलिस ने बताया कि मामला तीन तलाक का न होकर दंपति का आपसी विवाद है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights