डी .पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई

4bba606e-5a5f-42b2-8767-e76056943c0b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में गृहविज्ञान विभाग एवं मिशन शक्ति तृतीय चरण के संयुक्त तत्वावधान में क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें केवल छात्राओं ने ही नहीं छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर श्री एम. के. सोलंकी, प्राचार्या डॉ .शुभ्रा माहेश्वरीएवं चीफ प्राक्टर डॉ. मुकेश राघव के करकमलों द्वारा हुआ।कु ॠतु सिंह प्रवक्ता ( गृहविज्ञान) एवं कु सना साजिद प्रवक्ता (भूगोल)के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने व्यर्थ जाने वाली वस्तुओं से सुंदर व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा-” सृजन की भावना से ओत-प्रोत रहना हमें आगे बढ़ना सिखाता है ।हम अपने घर पर फेंके जाने वाले सामान का प्रयोग कैसे करते हैं यह उपयोगी है।” कु ॠतु सिंह ने छात्राओं को बताया कि आपकी उपलब्धि ही दूसरे की प्रेरणा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


निर्णायक मंडल में कु सना, गुलनार (समाजशास्त्र), दिव्यांश सक्सेना प्रवक्ता (अंग्रेजी ) ने अपने निर्णय द्वारा छात्रों को प्रोत्साहन दिया।कु तृप्ति सक्सेना (प्रवक्ता ) , भूपेन्द्र प्रवक्ता (गणित) वैभव तोमर (कार्यालय विभाग)कु कविता (फिजिक्स) , नितिन माहेश्वरी (बाटनी)का भी सहयोग व प्रोत्साहन रहा। डॉ मुकेश राघव व डॉ एम के सोलंकी ने
छात्राओं की सृजनात्मक रुचि की भूरि भूरि प्रशंसा की।
प्रथम स्थान- छात्र रतन,(एम. ए प्रथम वर्ष, भूगोल)
द्वितीय स्थान -मदीहा रहमान , जयललिता( बी. ए प्रथम वर्ष)
तृतीय स्थान- नेहा ठाकुर (बी .ए द्वितीय वर्ष,) सबा बी (बीए प्रथम वर्ष)
प्रतिभागी अन्य छात्राओं में कु अर्शीन ,नीलम, आरती,जहाना, शिखा,फारेहा रहमान, अंजलि, आयशा रजी,नीहारिका, सोनाली,यशी, मौहम्मद अकरम सहित 20 छात्र छात्राओं ने प्रतिभागिता की ।
जिसमें मुख्य आकर्षण इंडिया गेट , सहसवान का प्रसिद्ध स्थल कोट, बॉक्स,शो पीस, टेबिल लैंप,की स्टैंड,विंड चाइम्स,फ्लाबर पाट, मोबाइल स्टैंड, फोटो फ्रेम, ड्रेसिंग टेबल आदि रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights