दिव्यांग बच्चों में होती है अद्भुत प्रतिभा: संजीव

572aa6cd-d6a1-46b2-aab7-99be58283d02
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


-पांच प्राथमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को दी गई कार्य पुस्तिका

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।कादरचैक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर में पांच प्राथमिक विद्यालयों के 10 दिव्यांग बच्चों को कार्य पुस्तिका का वितरण की गईं। दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं को दिखाया और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा दिव्यांग बच्चों की योग्यताओं, क्षमताओं, शैक्षिक स्तर को ऊँचा उठाने के साथ उनके लक्ष्य तक पहुंचाना ही हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारा सार्थक प्रयास ही दिव्यांगजनों में खुशहाली लाएगा। सामान्य बच्चों से ज्यादा, दिव्यांग बच्चे प्रतिभाशाली होते हैं।


विशिष्ठ अतिथि पूर्व कोषाध्यक्ष अमिता शर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर समाज में सम्मान और अपने निर्धारित लक्ष्य को पा सकें।
प्रधानाध्यापिका कामिनी रानी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, वर्तमान परिदृश्य और चुनौतियों को दूर कर उनके सुनहरे सपनों को साकार किया जाएगा।
समेकित शिक्षा के शिक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े। विशेष उपकरणों, कम्प्यूटर आर्ट एंड क्राफ्ट के साथ अन्य टेक्निकल सपोर्ट से शिक्षित और प्रशिक्षित हो सकेंगे।
समारोह में प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर, सरफुद्दी नगला, प्राथमिक विद्यालय प्रेमी नगला, प्राथमिक विद्यालय पसेई और प्राथमिक विद्यालय दबरई के दिव्यांग अवधेश, रजनी, निहाल, श्याम आदि को कार्य पुस्तिका दी गईं। नोडल टीचर के नेतृत्व अभ्यास पुस्तिका पर अभ्यास कराया जाएगा।
मुख्य अतिथि संजीव कुमार शर्मा, अमिता शर्मा, कामिनी रानी, शाइस्ता इकबाल, सुरेश कुमार मिश्रा, स्पेशल एजूकेटर संतोष राय, हरेंद्र मोहन सिंह आदि ने संयुक्त रुप से दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया।
इस मौके पर लेखा दिवाकर, इकबाल फात्मा, हरेंद्र मोहन सिंह, नवनीत कुमार, धनवती और दिव्यांग बच्चों के अभिभावकगण समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights