राज्यमंत्री ने किया पौधारोपण

IMG_0075
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने जिलाधिकारी दीपा रंजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया सहित अन्य अधिकारियों व नगर पालिका अध्यक्ष दीपामाला गोयल के साथ जनपद में वृक्षारोपण किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं जिससे पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा और हमारे शरीर को शुद्ध व ताजा हवा मिलेगी। इसलिए वृक्षारोपण अभियान को मात्र एक दिन तक ही सीमित न रखें बल्कि समय-समय पर पौधारोपण करते रहें। अपने घर या उसके आसपास एक एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें तो बहुत बड़ी कामयाबी मिलेगी। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वायरस से बचने के लिए टीकाकरण ही सबसे बड़ा उपाय हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights