सहसवान। यूनिसेफ की इस परिकल्पना को बेसिक के स्कूली कार्यक्रमों में शामिल किया गया है। इसी क्रम में 24 सितम्बर को मीना का जन्मदिन मनाया जाता है। उसके जन्मदिन को उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर पर विद्यालय परिवार ने बड़ी ही प्रसन्नता के साथ मनाया। इसमें कक्षा छह की छात्रा नन्हीं को मीना के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर मीना की सहेलियों के रूप में खुश्बू, ज्योति, मंजू, इच्छा रहीं। सुगमकर्ता के रूप में अनुदेशक मीनू यादव और सहयोगी के रूप में ग्राम प्रधान अनेग श्री व प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद और सहायक अध्यापक दिनेश कुमार रहे। इसके साथ ही संविलियन विद्यालय रेलई माधौपुर, डकारा पुख्ता, प्रावि हरदत्तपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटय्या अलीगंज आदि में मीना का जन्म दिन मनाया गया।