सहसवान। लगातार दूसरे दिन भी गंगा के जलस्तर में बढोतरी दर्ज की गई। इससे प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ की आशंका को लेकर बेचैनी बढने लगी है। बाढ खंड का कहना है कि अब बाढ की स्थिति बनने की आशंका बहुत कम है। जलस्तर घटने बढने की दशा में कटान का खतरा हो करीब एक हफ्ते से गंगा का जलस्तर कम हो रहा था। गुरुवार को नरौरा बैराज का डिस्चार्ज बढना शुरू हुआ जो शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा 72 हजार 554 क्यूसेक पर स्थिर रही लेकिन कछला में मीटर गेज बढ कर 162.30 मीटर पर पहुंच गया। बिजनौर के डिस्चार्ज में मामूली कमी आई है लेकिन हरिद्धार से गंगा में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा थोड़ी बढी है। इससे एक दो दिन जलस्तर में उतार चढ़ाव रहने की संभावना जताई जा रही है।