मिशन शक्ति के तहत स्वयंसेविकाओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस

e1e32fd2-9fb4-463e-a46b-9607716a0321
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मिशन शक्ति प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने धूमधाम से राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया, पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल की अध्यक्षता में स्वामीविवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। कार्यक्रम संयोजिका एवं प्रभारी मिशन शक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि किसी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। आज देश में तकरीबन 65 फीसदी जनसंख्या युवा है। ऐसे में यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि देश का चौमुखी विकास एकसाथ हो सकता है। इसके लिए आजादी के समय गांधी जी ने युवाओं को राष्ट्रीय सेवा से जोड़ने पर विशेष बल दिया था। आजादी के पश्चात विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने डॉ. राधाकृष्‍णन की अध्‍यक्षता में पहली बार स्‍वैच्‍छिक आधार पर शैक्षिक संस्‍थाओं में राष्‍ट्रीय सेवा आरंभ करने की सिफारिश की। हर साल 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 24 सितंबर, सन 1969 ई. को मनाया गया था। जब राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना की गई थी। उस समय से हर साल 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है। डॉ इति अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सरंक्षण प्रदान करना है। डॉ उमा सिंह गौर ने बताया कि देश प्रेम के लिए राष्ट्र सेवा में हमेशा तत्पर यह स्वयंसेवी ही नए राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।इसके द्वारा ही हम सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सकते हैं।


इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई परिणाम कमशः इस प्रकार रहा- प्रथम पलक वर्मा, द्वितीय पूनम यादव, तृतीय राजकुमारी,शिवांगी संयुक्त रूप से रहीं।
इस अवसर पर डॉ उमा सिंह गौर स्वयंसेविकाओं में कु०साक्षी,सौम्या, वैष्णवी, उजाला, शिवनी, सलोनी, सुषमा,राजकुमारी,निशा,पूनम यादव साबिर, आरती, रोशनी बघेल सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights