पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मदिन

6f4e6ea9-b80f-4fc0-ada1-74f6f3a8683c
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज ब्लॉक जगत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में यूनीसेफ की परिकल्पना- मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व एबीआरसीसी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। मीना मंच पावर एंजिल गुनगुन ने केक काटा। सभी बच्चों को केक वितरण किया गया।
इस मौके पर मीना मंच सुगमकर्ता संज्ञा सिंह ने बालिकाओं से उनसे संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु हेल्पलाइन नं०-1090 एवं बरेली में महिला के लिए चल रहे आशा ज्योति केन्द्र के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षिका राजकुमारी एवं वीना शर्मा मीना मंच के समस्त सदस्यों को उपहार दिया गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


शिक्षक आयुष भारद्वाज ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओं का संदेश देते हुए कहा की मीना मंच सदस्य यूनिसेफ की परिकल्पना मीना की तरह विद्यालय ना आने वाली छात्रों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें इसके साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों को शौचालय का प्रयोग करने, गांव को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित करें। सुभाष चन्द्र ने जल जीवन मिशन हर घर जल योजना अंतर्गत जल की बर्बादी न कर इसके संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करें। राजकुमारी ने देश की महान नारियों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। खेल शिक्षक सूर्यकांत ने छात्राओं से खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाली नारियों से सीख लेने ओर आने वाले समय में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में राजकुमारी, सूर्यकांत, वीना शर्मा, नारायण देवी, संज्ञा सिंह, रचना मिश्रा, दीपाली कृष्ण, नीलम देवी, राहुल, रजनी, शिवी, पार्वती, रीना, वंशिका समेत समस्त मीना मंच सदस्य, एसएमसी सदस्य, माता समूह की माताएँ आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights