पत्रावलियों का रखरखाब व्यवस्थित न होने पर एडीएम नाराज

IMG_9896
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पत्राबलियों का रखरखाब व्यवस्थित तरह से रखा न होने पर एडीएम प्रशासन ने नाराजगी व्यक्त की है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया ने उपजिलाधिकारी लाल बहादुर के साथ गुरुवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। यहां तहसीलदार कोर्ट के पेशकार के कक्ष में वाद पत्रावलियों का रखरखाब व्यवस्थित न देखकर एडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम ने यहां उप जिला अधिकारी व तहसीलदार न्यायालयों, खतौनी, आइजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों, भूलेख, अभिलेखागार तथा राजस्व वसूली आदि का गहनता से निरीक्षण किया। एडीएम ने निर्देश दिए कि न्यायालयों में 3 वर्ष से अधिक पुराने वादों पर नियमित तारीखे लगाकर जल्द से जल्द निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आईजीआरएस व संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए जिससे कि फरियादियों को इधर-उधर भटकना न पड़े। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें कहीं भी किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिकायत न मिलने पाए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights