सहसवान। मुजरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित संकुल की मासिक समीक्षा बैठक में एजेंडावार समीक्षा करते हुए एआरपी राजन यादव ने मिशन प्रेरणा की समस्त गतिविधियों, ऑनलाइन एप, ई पाठशाला, डीबीटी फीडिंग, आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षकों से विद्यालय को शीघ्र ही प्रेरक बनाने की बात कही। सोमेंद्र कुमार व संकुल शिक्षक मुकेश मोहन पाठक ने कक्षा शिक्षण की नई तकनीक की जानकारी देते हुए आदर्श पाठ योजना की प्रस्तुति की। विभागीय जानकारी के साथ बैठक में एमडीएम वितरण में आ रही समस्याओं का भी समाधान किया गया। इस मौके पर अमित शर्मा, संजय वर्मा, नीरज, अभारिका राघव, सादिक़ अली, देवकी नंदन, रत्नेश कुमार, इफादा खातून, विपिन कुमार, मदन सिंह समेत संकुल के सभी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।