जूते की दुकान का लिंटर गिरने से कई घायल,मचा हड़कम्प

e031d9da-d24d-4363-906f-9ea32f1c8806
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मुख्य बाजार में एक शू सेंटर की दुकान का अचानक लिंटर गिर जाने से दुकान में बैठे ग्राहक, दुकान मालिक व नौकर दब गये।लिंटर गिरने से चीख-पुकार मच गई।लिंटर की आवाज पर अड़ोस-पडोस के लोग पहुंच गये।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया।वहीं घायल ग्राहको ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे के समीप नगर के मुख्य रेलवे स्टेशन रोड पर मुन्ना शू सेंटर के नाम से नगर के मौहल्ला साहूकारा निवासी वीरेंद्र अग्रवाल की दुकान संचालित है।दुकान का कई दिनों से निर्माण चल रहा था। मुन्ना शू सेंटर के मालिक बराबर वाली दुकान में जूते चप्पल रखकर दुकानदारी कर रहा था।जिसकी बिल्डिंग काफी पुरानी होने की वजह से उसका लिंटर जर्जर था।जर्जर दुकान में बैठकर दुकानदारी कर रहे थे।लिंटर जर्जर होने की वजह से अचानक गिर पड़ा जिससे चप्पलों की खरीदारी कर रही मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी नईमा बेगम (58) पत्नी जमील अहमद, उनकी बेटी जुल्फ जहां (24) व जहां आरा (22) वर्षीय लिंटर के मलबे के नीचे दब गई।जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गईं।लिंटर गिरने की आवाज सुन पड़ोसी दुकानदार दौड़ कर मौके पर पहुंचे जिन्होंने बमुश्किल नीचे दबे सभी घायल लोगों को बाहर निकलवाया और घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।जहां चिकित्सको ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।बताया जाता है लिंटर गिरने से दुकान मालिक उमंग,नौकर राजीव,शोभित,कृष्णा को भी लिंटर के मलवे से बाहर निकाला।वहीं घायल महिला के बेटे फारूख ने कोतवाली पुलिस को दुकानदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights